फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मुरसान स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज का निर्माण पूरा, नए साल में होगा शुरू

Sun, 28 Dec 2025 11:49 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

मुरसान रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को प्लेटफार्म बदलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। ट्रेन के आने-जाने के दौरान ट्रैक पार करने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी। 
विज्ञापन
मुरसान रेलवे स्टेशन पर तैयार किया गया फुट ओवरब्रिज - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के मुरसान रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए बनाए जा रहे फुट ओवरब्रिज का निर्माण पूर्ण हो गया है। करीब चार करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस फुट ओवरब्रिज के शुरू होने से नए साल में यात्रियों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। लंबे समय से इसकी मांग की जा रही थी, जो अब पूरी हो रही है।

विज्ञापन


मुरसान रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को प्लेटफार्म बदलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। ट्रेन के आने-जाने के दौरान ट्रैक पार करने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी। अब फुट ओवरब्रिज चालू होने से यात्री सुरक्षित तरीके से एक से दूसरे प्लेटफार्म पर पहुंच सकेंगे। इससे हादसों की संभावना भी काफी हद तक कम हो जाएगी।

वरिष्ठ मंडलीय वाणिज्य प्रबंधक संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि यह फुट ओवरब्रिज आधुनिक मानकों के अनुसार तैयार किया गया है। इसमें मजबूत ढांचा, चौड़े रास्ते और सीढ़ी की समुचित व्यवस्था की गई है, ताकि बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे आसानी से इसका उपयोग कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें