फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सादाबाद के वेदई बंबा में मिला वृद्ध का शव, मचा हड़कंप, पोस्टमार्टम के बाद खुलेंगे राज

Sun, 28 Dec 2025 10:58 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

बंबा में वृद्ध का शव मिला है। शव की पहचान कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही  स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
बंबा में मिला वृद्ध का शव - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव वेदई स्थित बंबा में 28 दिसंबर की सुबह एक वृद्ध व्यक्ति का शव मिला। शव देख ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शिनाख्त होने के बाद परिजनों में भी कोहराम मच गया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बंबा से बाहर निकलवाया और आवश्यक कार्रवाई के बाद मोर्चरी के लिए भेज दिया। ग्राम प्रधान मोहित चौहान और अन्य ग्रामीणों ने मृतक की पहचान गांव वेदई निवासी इशाक खान (70) के रूप में की है। सूचना मिलते ही उनके परिजन भी पहुंच गए।

विज्ञापन


 परिजनों के मुताबिक इशाक खां रोजाना की तरह सुबह घर से शौच के लिए गए थे। इसके बाद उन्हें सूचना मिली की उनका शव बंबा में पड़ा हुआ है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। कोतवाल योगेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस जांच कर रही है। 

सात दिन पहले भी मिला था शव
बीते सात दिनों में रजबहा में शव मिलने की यह दूसरी घटना है। सात दिन पहले ही 21 दिसंबर को सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के हाथरस रोड स्थित बंबा में भी सहपऊ सीएचसी के वार्ड बॉय संजीव का शव पड़ा मिला था। उसकी मौत पानी में डूबने से हो गई थी। इस मामले में मृतक के परिजनों ने अज्ञात लोगों पर आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी थी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। इसके बाद परिजनों ने एसपी से गुहार लगाई थी।
विज्ञापन


नहर, रजवाहों के किनारे न जाएं, फिसलन से हो सकता है हादसा
क्षेत्र में इन दिनों नहर, रजवाहों व बंबा में पानी छोड़ा गया है। ऐसे में सुबह तड़के टहलने जाने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। प्रशासन व जानकारों की ओर से लोगों से अपील की गई है कि वे रजवाहे या बंबा के किनारे न जाएं, क्योंकि कोहरे, फिसलन या तेज बहाव के कारण किसी भी समय हादसा हो सकता है। विशेषकर बुजुर्गों व बच्चों को अकेले ऐसे स्थानों पर जाने से रोकें और सुरक्षित दूरी बनाए रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें