फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: कन्वेंशन सेंटर के निर्माण की मिली स्वीकृति, सात करोड़ होंगे खर्च, आधुनिक सुविधाओं से होगा युक्त

Sat, 04 Apr 2026 10:28 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

इस सेंटर के निर्माण से न केवल सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार और व्यापार के अवसर भी बढ़ेंगे। विवाह, सेमिनार, सम्मेलन और अन्य आयोजनों के लिए यह एक प्रमुख केंद्र बन सकता है।
विज्ञापन
हाथरस डीएम अतुल वत्स - फोटो : सूचना विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस जिले में बड़े आयोजनों और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए कन्वेंशन सेंटर के निर्माण को स्वीकृति मिल गई है। इस परियोजना पर करीब सात करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

विज्ञापन


प्रशासन द्वारा हतीसा के निकट इसके लिए भूमि चिह्नित कर ली गई है। प्रस्तावित कन्वेंशन सेंटर में एक मल्टीपरपज हॉल का निर्माण किया जाएगा, जहां विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा सकेगा। कन्वेंशन सेंटर को आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाया जाएगा, ताकि बड़े स्तर के कार्यक्रमों के आयोजन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इसके साथ ही बाहर से आने वाले अतिथियों के ठहरने के लिए छह सुसज्जित सुइट्स भी तैयार किए जाएंगे। इस सेंटर के निर्माण से न केवल सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार और व्यापार के अवसर भी बढ़ेंगे। विवाह, सेमिनार, सम्मेलन और अन्य आयोजनों के लिए यह एक प्रमुख केंद्र बन सकता है। डीएम अतुल वत्स ने बताया कि स्वीकृति मिलने के बाद जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा और इसे निर्धारित समय सीमा में पूरा करने का प्रयास रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें