मुरादाबाद पीटीसी में तैनात सिपाही सोनू पिप्पल(28) की मंगलवार को संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। मंगलवार देर रात उनका शव उनके घर पहुंचा। घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
तमना गढ़ी के रहने वाले श्रीनिवास के पुत्र सोनू वर्ष 2018 में पुलिस में भर्ती हुए थे और मुरादाबाद पीटीसी में चालक के पद पर तैनात थे। पोस्टमार्टम के बाद उनका शव मंगलवार रात को घर पहुंच गया। रिश्तेदार व आस-पड़ोसियों ने परिजनों को संभाला। सलामी गार्द के बाद उनके शव का अंतिम संस्कार किया। पांच भाइयों में वे सबसे छोटे थे।