फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पुल का गड्ढा बना काल, आठ घंटे में ली महिला सहित दो की जान

Thu, 23 Oct 2025 02:32 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर रेलवे फाटक पर बने ओवरब्रिज पर बना गड्ढा आठ घंटे के भीतर दो जानलेवा हादसों की वजह बन गया। बुधवार सुबह गड्ढे में पहिया पड़ने पर उछली बाइक अनियंत्रित होकर फुटपाथ से टकराई और इस पर सवार जीजा-साले 60 फीट नीचे गिर गए। साले शहबाज (30) की मौत हो गई, जीजा की हालत भी गंभीर बनी हुई है। इसी स्थान पर शाम को बाइक से गिरकर एक महिला की भी मौत हो गई।
विज्ञापन


सादाबाद जलेसर मार्ग पर स्थित ओवरब्रिज पर पहला हादसा बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुआ और इसमें मरने वाले शहबाज सादाबाद के मोहल्ला इस्लामनगर के रहने वाले थे। पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह दिल्ली निवासी अपने जीजा इमरान उर्फ आशू (39) के साथ जलेसर से सादाबाद लौट रहे थे। जैसे ही ये रेलवे लाइन पर बने ओवरब्रिज पर पहुंचे, इनकी बाइक अनियंत्रित होकर फुटपाथ से टकराई और दोनों ओवरब्रिज से नीचे गिर गए।

दोनों को उपचार के लिए आगरा ले जाया जा रहा था, रास्ते में शहबाज ने दम तोड़ दिया। इमरान उर्फ आशू की हालत गंभीर बनी हुई है। इसी गड्ढे की वजह से बुधवार शाम साढ़े पांच बजे चलती बाइक से गिरकर महिला शिवप्रभा देवी (35) पत्नी राजीव की मौत हो गई। वह अपने भाई रोहिताश के साथ बाइक से अपनी ससुराल गांव मढ़ाका, थाना विजयगढ़, अलीगढ़ में आई थीं, हादसे के वक्त अपने मायके कुरावली मैनपुरी जा रही थी। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह का कहना है कि पूर्व में पुल के गड्ढे भरवाए गए थे। अब अगर कोई नया गड्ढा हुआ है तो इसे दिखवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें