फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीख-चीख कर कह रहे साक्ष्य: फर्श पर थी सिपाही की लाश, बेड पर तड़प रही थी खून से लथपथ युवती

Fri, 10 Jan 2025 02:28 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

करीब दो साल से युवती का सिपाही कुलदीप के मकान पर आना जाना था। दोनों में आपस में मित्रता थी। पुलिस कई पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
विज्ञापन
सिपाही की मौत के बाद जानकारी लेते एसपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कमरे का दरवाजा भीतर से बंद था। फर्श पर पड़ी थी सिपाही कुलदीप की लाश। बेड पर खून से लथपथ युवती तड़प रही थी। पास में एक पिस्टल और एक 315 बोर का तमंचा व इसी बोर के दो खोखे थे। सिपाही का शव कमरे में फर्श पर पड़ा था और युवती बेड पर पड़ी थी। घटना स्थल के साक्ष्य चीख-चीखकर कह रहे हैं कि सिपाही ने युवती को गोली मारकर आत्महत्या की। फिलहाल पुलिस दोनों के एक-दूसरे को भी गोली मारने के बिंदु पर भी जांच कर रही है।

विज्ञापन


एक माह पहले तक कुलदीप भाटी कोतवाली चंदपा में तैनात थे। जलेसर रोड पर सड़क दुर्घटना में पैर टूट जाने के चलते पुलिस लाइन में ट्रांसफर कर दिए गए थे। वर्तमान में न्यायालय परिसर में उनकी ड्यूटी लगी हुई थी। जलेसर रोड के मोहल्ला श्यामनगर में बृजमोहन के मकान में कपड़ों की सिलाई करने वाले विष्णु भूतल पर किराये पर रहते हैं। दूसरी मंजिल पर कुलदीप भाटी किराये पर रहते थे। बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे गोलियां चलने की सूचना विष्णु ने ही सबसे पहले मकान मालिक को दी थी। मकान मालिक की सूचना पर पुलिस पहुंची। जीने के दरवाजे और कुलदीप के कमरे के दरवाजे भीतर से बंद थे। जिन्हें कटवाकर और तोड़कर पुलिस भीतर घुसी।

अंदर देखा तो एक पिस्टल और एक 315 बोर का तमंचा और दो खोके मौके पर पड़े थे। लेकिन पिस्टल का कोई खोखा नहीं मिला है। माना जा रहा है कि पिस्टल से गोली नहीं चली और उसमें कारतूस फंस गया। इसके बाद सिपाही कुलदीप ने 315 बोर के तमंचे से घटना की गई। पिस्टल को फॉरेंसिक जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला आगरा भेजा रहा है। पुलिस का कहना है कि फांरेसिंक जांच रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ हो सकेगी।

विज्ञापन
Trending Videos

घटना से पहले सिपाही और युवती के बीच हुआ था विवाद

मोहल्ला श्यामनगर में अचानक गोलियों की आवाज सुनकर लोग सहम गए। बाद में खून से लथपथ युवती और सिपाही का शव देख लोगों के दिल दहल गए। घटना से पहले दोनों के बीच विवाद होने की बात भी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच हो रहे विवाद और शोर की आवाज राह चलते लोगों ने भी सुनी। इसके बाद अचानक गोली चलने और युवती के चीखने की आवाज आई। इसके चलते लोग सहम गए। किरायेदार ने अन्य लोगों और मकान मालिक को जानकारी दी। पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी, मोहल्ले के लोग भी पहुंच गए। लोगों का कहना है कि तीन गोलियां चलने की आवाज उन्होंने सुनी, लेकिन मौके पर दो ही खोखे मिले हैं। इससे साफ हो रहा है कि दो ही गोलियां चली हैं। 

दो साल से था युवती का कुलदीप के पास आना जाना
बताया जा रहा है कि करीब दो साल से युवती का सिपाही कुलदीप के मकान पर आना जाना था। दोनों में आपस में मित्रता थी। पुलिस कई पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पुलिस दोनों के कॉल डिटेल निकालने के साथ साथ घटना के अन्य पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही थी।
विज्ञापन

महज बिजली का बिल भरता था कुलदीप

मकान मालिक बृजमोहन ने बताया कि 2021 में करोना अवधि के दौरान उसने अपने गुरु के कहने पर मकान कुलदीप को किराये पर दिया था। यह उनके दूर का रिश्तेदार था। उसके साथ सिपाही अभिनाश भी रहता था। वह उनसे किराया नहीं लेता था, केवल बिजली का बिल भरते थे।

पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजन, मची चीत्कार
सिपाही की मौत की सूचना मिलते ही उनके परिजन दादरी से बृहस्पतिवार को हाथरस पहुंच गए। । शव देखकर परिजन रोने बिलखने लगे। उनके विलास से पोस्टमार्टम हाउस का माहौल गमगीन हो गया। उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें