फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: विधानसभा घेरने जा रहे कांग्रेसियों को रोका, किए नजरबंद

Wed, 18 Dec 2024 01:37 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
कांग्रेसियों को रोकते पुलिस कर्मी।   संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
हाथरस। लखनऊ में 18 दिसंबर को विधानसभा का घेराव करने जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य के नेतृत्व में जा रहे कांग्रेसियों को मंगलवार की रात को आगरा रोड स्थित शिविर कार्यालय पर पुलिस ने रोक लिया। इन्हें नजरबंद कर दिया गया।
विज्ञापन




जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि प्रदेश की सरकार जिस प्रकार अपनी ताकत का दुरुपयोग कर रही है, यह पूरा प्रदेश देख रहा है। सरकार विपक्ष का मुंह बंद करने का काम कर रही है। कांग्रेसी किसी से नहीं डरते। सरकार कांग्रेसियों को कितना भी रोक ले, लेकिन वह लखनऊ जाकर ही रहेंगे। जनपद के कोने-कोने से कांग्रेसी विभिन्न साधनों से लखनऊ पहुंच रहे हैं।



जिलाध्यक्ष के साथ महिला जिलाध्यक्ष कृष्णा गुप्ता, शहर अध्यक्ष आमना बेगम, जिला उपाध्यक्ष बीना गुप्ता एडवोकेट, हरिशंकर वर्मा, जयशंकर पाराशर, निखिलवर्ती पाठक, ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप जादौन, सत्यप्रकाश रंगीला, ठाकुर आकाश सिंह, सोशल मीडिया कपिल नरूला आदि अनेक कांग्रेसी थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें