फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैलगाड़ी पर बैठकर शहर में घूमे कांग्रेसी, पेट्रोलियम मूल्य वृद्धि का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस पर लगातार बढ़ रही महंगाई व अन्य जनसमस्याओं को लेकर सोमवार को कांग्रेसियों ने शहर में जुलूस निकाला। कांग्रेसी बैलगाड़ी में बैठकर भी शहर में घूमे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर जमकर प्रदर्शन किया।
सभी कांग्रेसी सुबह 11 बजे के लगभग शहर कांग्रेस कमेटी नया गंज कार्यालय पर एकत्रित हुए। हाथों में तख्तियां लेकर कांग्रेसियों ने जुलूस निकाला। जुलूस में बैलगाड़ी भी चल रही थी। कुछ पदाधिकारी भी बैलगाड़ी पर सवार थे। इस मौके पर कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ने अर्धनग्न होकर सड़कों पर प्रदर्शन किया। शहर के विभिन्न बाजारों से होकर जुलूस कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर समाप्त हुआ। जुलूस में शामिल कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य, शहर अध्यक्ष विनोद कुमार कर्दम, बीना गुप्ता एड, कृष्णा गुप्ता, सलमा बेगम, मथुरा प्रसाद, अंकित पाराशर, निखिल वर्ती पाठक, मुन्ना लाल शर्मा, नीरज शर्मा, आदित्य शर्मा, अप्पी पाराशर, विकास चौधरी, विष्णु कुमार, जितेंद्र गौतम एड, अविनाश पचौरी, सुनील शर्मा, विपिन अग्निहोत्री, पिंटू खटीक, अजय गौड, मुबीन खान, धीरेश दीक्षित, प्रदीप कुमार जादौन, सत्यम वशिष्ठ, पं संतोष कुमार शर्मा, दिनेश चौधरी, हसीन खान, अनुज शर्मा, सोनू पंडित, साबिर अली आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें