हाथरस। महापुरुषाें के नाम पर बनाये गए पार्कों की देखरेख को लेकर नगर पालिका की लापरवाही उस समय उजागर हुई, जब कांग्रेसी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर मधुगढ़ी स्थित गांधी पार्क पहुंचे। यहां गंदगी का अंबार लगा हुआ था और भैंसे बंध्ीा थीं। पार्क की हालत देखकर कांग्रेसियों का पारा चढ़ गया। हंगामे की खबर पर नगर पालिका के सेनेटरी इंस्पेक्टर जेसीबी लेकर पहुंचे और पार्क की सफाई कराकर चूना डाला। कांग्रेसियों की झड़प भैंसों के स्वामी से भी हुई, जो पार्क से अपनी भैंसों को हटाने के लिए तैयार नहीं था। उसका कहना था कि वह हर रोज अपनी भैंसों को पार्क में ही बांधता है। पुण्यतिथि पर बापू को श्रद्धा सुमन अर्पित करने पहुंचे कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष योगेश कुमार ओके ने नगर पालिका प्रशासन को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया। सफाई निरीक्षक को खरी-खोटी सुनाते हुए उन्होंने कहा कि नगर पालिका प्रशासन बापू को समर्पित पार्क के रखरखाव को लेकर उदासीन है। इस अवसर पर डॉ. मुकेश चंद्रा, शशांक पचौरी, ऋषि कौशिक, अखिलेश गौतम, प्रेम भारती, रज्जन लाल, रुपेश साहिल, लाखन सिंह, राकेश चटर्जी आदि मौजूद थे।
शहर कांग्रेस ने बापू को याद कियाहाथरस। शहर कांग्रेस कमेटी ने पसरट्टा बाजार कार्यालय पर बापू की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन किया। अध्यक्षता शहर अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने की। संचालन कृपेंद्र सिंह चौहान ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव ब्रह्म देव शर्मा व कांग्रेस जिलाध्यक्ष करुणेश मोहन दीक्षित थे। कार्यक्रम में अमृत सिंह पौनिया, आरके राजू, सत्यप्रकाश, शरद उपाध्याय नंदा, ललतेश गुप्ता आदि मौजूद थे।