फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पावना क्रिकेट अकादमी की फाइनल में जीत

Sat, 30 Jan 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। पावना क्रिकेट अकादमी द्वारा आयोजित पावना क्रिकेट लीग 2016 में शनिवार को फाइनल मैच को पावना ने हाथरस एकादश को सात विकेट से हराकर जीत लिया। हाथरस एकादश की टीम कुल 60 रन ही बना सकी। दीपक ने चार, अभिषेक ने तीन व योगेश ने दो विकेट लिए। पावना की टीम ने 60 रन के इस लक्ष्य को मात्र आठ ओवर में तीन विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। अमन ने 40 व विजय ने नाबाद 10 रन बनाए। प्रतियोगिता का  पुरस्कार वितरण डीपीएस अधिकारियों द्वारा किया गया। डॉ. नीरू सुमन, नीना चाको एवं भावना भारद्वाज ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्राफी दी। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी दीपक चौधरी रहे। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज सिद्धार्थ शर्मा रहे। कोच और मैनेजर मनीष मेहरोत्रा और शरद त्यागी मौजूद थे। ------
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें