फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगठन पुनर्गठन के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ने ली कार्यकर्ताओं की राय

Mon, 01 Jul 2019 12:08 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन
राष्ट्रीय सचिव का स्वागत करते कांग्रेसी कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाथरस।  कांग्रेस के मजबूत पुनर्गठन के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व  यूपी के सह प्रभारी रोहित चौधरी ने शहर कांग्रेस कैंप कार्यालय श्री राधा कृष्ण कृपा भवन आगरा रोड पर कार्यकर्ताओं की बैठक ली।  इस मौके पर  शहर अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य की अगुवाई में उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर चौधरी ने संगठन के पुनर्गठन के लिए कांग्रेसजनों से  मशवरा किया और उनकी राय ली।
विज्ञापन


 इसके उपरांत  कैंप कार्यालय में प्रवेश पर सेवा दल के जिला चीफ जय शंकर पाराशर एवं शहर चीफ आरके राजू ने उन्हें सेवादल की टोपी पहनाकर उनका सम्मान किया।  इसके बाद  प्रदेश सचिव पंडित ब्रह्मदेव शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसका संचालन चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने किया। बैठक में रोहित चौधरी ने कहा  जब प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश की कमान संभाले हुए हैं तो हम सब का नैतिक कर्तव्य और दायित्व बनता है कि ईमानदारी से निष्पक्ष रूप से ऐसे व्यक्ति का नाम सुझाव में दें जो पार्टी के हित में हो और और वर्तमान में आगामी भविष्य में वहीं पार्टी के पदाधिकारी बनेंगे जो पार्टी के हितेषी होंगे और पार्टी के वफादार होंगे। 

उसके बाद बंद कमरे में उन्होंने कांग्रेसजनों से वार्ता की उनकी राय ली।  इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, अनुज संत, अविनाश पचौरी, सुरेंद्र पाल शर्मा कबाड़ी बाबा, केशव देव शर्मा सलेमपुर, देव स्वरूप शर्मा, मोहन सिंह, पूरन देशमुख, बृजमोहन शर्मा, शरद उपाध्याय नंदा, कपेंद्र सिंह चौहान, योगेश कुमार ओके, डॉ रमन गुप्ता, पन्नालाल, सत्यप्रकाश रंगीला, पुष्पेंद्र फौजदार, सलमा बेगम, मधुर मनोहर शर्मा, कुर्बान अली शहजादा, गिरिराज सिंह गहलोत, ललितेश गुप्ता  आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें