संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा सोमवार को घंटाघर पर पेट्रोल डीजल मूल्य वृद्धि को वापस लेने एवं किसानों के मुआवजे की मांग को लेकर धरना दिया। अध्यक्षता सत्य प्रकाश शर्मा ने जबकि संचालन सत्य प्रकाश रंगीला ने किया। राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
इस मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा पेट्रोल डीजल पर भाजपा सरकार द्वारा बेतहाशा एक्साइज ड्यूटी लगाकर मूल्य वृद्धि की गई है। उधर प्राकृतिक आपदा से किसान परेशान हैं, बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं और आलू की फसल चौपट हो गई है। किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं। बिजली के बिल चौगुने होने से त्राही-त्राही मची हुई है। उन्होंने कहा कि जब तक किसानों को मुआवजा नहीं दिला देंगे। उनका ऋण माफ और बिजली बिल हाफ नहीं करा लेंगे तब तक चैन की सांस नहीं लेंगे। कांग्रेस पार्टी इसी प्रकार संघर्ष करती रहेगी।
शहर अध्यक्ष विनोद कुमार कर्दम ने कहा आज किसान व्यापारी आम आदमी सभी परेशान हैं और भाजपा की सरकार चैन की नींद सो रही है। धरने में कृष्णा गुप्ता, बीना गुप्ता,जेपी पांडे, ऋषि कुमार कौशिक, अविनाश पचौरी, राधेश्याम अग्निहोत्री, अशोक वार्ष्णेय, ललितेश गुप्ता, नारायण, किशोरी भगत, चंद्रपाल, रामबाबू, मुन्नालाल, कोमल सिंह, प्रेमपाल, नाहर सिंह, पप्पू, कैलाश चंद्र, चंद्रपाल, गिर्राज, विष्णु, मधुर मनोहर शर्मा थे।