फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस का प्रदर्शन, सड़क पर लगाया जााम

Thu, 03 Nov 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन
आगरा रोड पर जाम लगाते कांग्रेसी। दूसरे चित्र में धरना में बैनर लेकर बैठीं महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष बीना गुप्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पूर्व सैनिक रामकिशन ग्रेवाल द्वारा आत्महत्‍या के बाद उनसे मिलने पहुंचे कांग्रेस के  पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने का विरोध कर रहे कांग्रेसियों को गुरुवार को अजब-गजब स्थिति का सामना करना पड़ा। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन लेने के लिए एसडीएम को पहुंचना था, लेकिन ढाई घंटे के इंतजार के बाद जब कोई अधिकारी नहीं पहुंचा तो बौखलाए कांग्रेसियों ने आगरा रोड जाम कर दिया।
विज्ञापन


जाम लगने पर भी किसी अधिकारी के कानों पर जूं नहीं रेंगी। जाम खुलवाने पहुंचे इंस्पेक्टर कोतवाली सूर्यकांत द्विवेदी को ही कांग्रेसियों ने ज्ञापन सौंप दिया। गुरुवार देर रात राहुल गांध्‍ाी के दूसरी बार गिरफ्तारी के विरोध में कैंडल मार्च निकाला। शहर अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने बताया कि पार्टी उपाध्यक्ष को हिरासत में लिए जाने के बाद आगरा रोड पर भगत सिंह पार्क पर विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया था।

यहां पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार के विरोध में धरना दिया। धरने में केंद्रीय पर्यवेक्षक सुभाष चौधरी, जोनल पर्यवेक्षक स्वतंत्र यादव, मंडल प्रभारी सतीश शर्मा, जिला प्रभारी डॉ. संजीव शर्मा मुख्य रूप से शामिल हुए थे। जिलाध्यक्ष करुणेश मोहन दीक्षित ने इस मौके पर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा और इसे सरकार का तानाशाही भरा कदम बताया।
विज्ञापन


धरने के बाद जब एसडीएम ज्ञापन लेने नहीं आए तो शहर अध्यक्ष ने उनसे फोन पर बात की। इस पर एसडीएम ने तहसीलदार के पहुंचने की बात कही। देर तक तहसीलदार भी नहीं आए। कांग्रेसियों ने सादाबाद गेट तिराहे पर जाम लगा दिया, जो इंस्पेक्टर कोतवाली सूर्यकांत द्विवेदी के पहुंचने पर खुल गया।

इंस्पेक्टर कोतवाली ने कहा कि अधिकारी किसी मीटिंग में व्यस्त हैं। इसके बाद कांग्रेसियों ने उन्हें ज्ञापन सौंप दिया। प्रदर्शन में अवधेश बख्शी, प्रभाशंकर शर्मा, शरद उपाध्याय नंदा, आदित्य शर्मा, ललतेश गुप्ता, योगेश ओके, अनुज संत, राम यादव, सत्यवीर सिंह, अजीत गोस्वामी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें