फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने दिया धरना

Thu, 26 Mar 2026 02:55 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करने पहुंचे कांग्रेसी। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में बढ़ती महंगाई व रसोई गैस की किल्लत के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति और जिलाधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम प्रज्ञा यादव को सौंपे।
विज्ञापन




विक्रमादित्य ने कहा कि आम जनता बढ़ती महंगाई और रसोई गैस की किल्लत से जूझ रही है। सिलिंडर प्राप्त करने के लिए लोगों को लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है, जिससे दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। साथ ही डीजल के बढ़ते दामों के कारण खाद्य सामग्री भी महंगी होती जा रही है। स्मार्ट मीटर व्यवस्था से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।



ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि इन समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो जनहित में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव पंडित अविनाशचंद्र पचौरी, जयशंकर पाराशर, ऋषि कुमार कौशिक, जैनुद्दीन जैन एडवोकेट, महिला शहर अध्यक्ष आमना बेगम, पीसीसी सदस्य बीना गुप्ता एडवोकेट, महिला जिलाध्यक्ष कृष्ण गुप्ता, हरिशंकर वर्मा, देवेंद्र शर्मा, कुलदीप कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें