फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी में पदाधिकारी बने कार्यकर्ताओं का किया स्वागत

विज्ञापन
जिला कार्यकारिणी में शामिल हुए कार्यकर्ताओं का स्वागत करते जिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

आगरा रोड स्थित जैन पैलेस स्थित कांग्रेस कैंप कार्यालय में शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी में पदाधिकारी बनने वाले सादाबाद, सहपऊ नगर और ब्लाक के कार्यकर्ताओं का स्वागत और सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने बताया कि सभी साथियों को हाईकमान ने बड़ी उम्मीद के साथ जिले में पदाधिकारी बनाया है, सभी कांग्रेसियों को ज्ञात है कमेटी का बहुत छोटा स्वरूप है हर पदाधिकारी महत्वपूर्ण भूमिका रखता है। हर पदाधिकारी को अपने कर्तव्य व दायित्वों को भी ध्यान में रखते हुए कांग्रेस को मजबूत करने का काम करना है। जन समस्याओं को उठाना है और उनके समाधान के लिए संघर्ष करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव आगरा के प्रभारी मथुरा प्रसाद को सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव जितेंद्र गौतम एडवोकेट ने की संचालन नगर अध्यक्ष अनुज शर्मा ने किया। कार्यक्रम में जैनुद्दीन, बीना गुप्ता एडवोकेट अंकित चौधरी, हरेंद्र गुप्ता, श्यामवीर चौधरी, ओम चौधरी, विष्णु कुमार, विकास चौधरी, नूर मोहम्मद नूर, केशव देव चतुर्वेदी, अविनाश पचौरी, पंडित ऋषि कुमार कौशिक, बृजमोहन शर्मा, जय शंकर पाराशर, सत्यप्रकाश, रंगीला, संजय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें