संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में पार्टी के कैंप कार्यालय श्री राधा कृष्णा कृपा भवन पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के साथ-साथ वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती मनाई गई। मौके पर दोनों के जीवन चरित्र पर विस्तार के प्रकाश डाला गया। इस मौके पर काव्य गोष्ठी भी हुई। इसकी अध्यक्षता पंडित ऋषि कुमार कौशिक व संचालन एनजीओ प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अविनाश पचौरी ने किया।
इस मौके पर रवि कुंज स्थित इंदिरा पार्क पर जाकर इंदिरा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य व शहर अध्यक्ष विनोद कुमार कर्दम ने कहा इंदिरा जी के पांच सूत्र थे। दूरदृष्टि, पक्का इरादा, कड़ी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ निश्चय। इन्हीं सूत्रों पर चलकर कांग्रेस पार्टी को प्रदेश में मजबूत करना होगा।
कार्यक्रम में महिला जिलाध्यक्ष कृष्णा गुप्ता, सेवादल शहर अध्यक्ष आरके राजू, अल्पसंख्यक विभाग के शहर अध्यक्ष मो. ताहिर नूरी, सेवादल युवा नगर अध्यक्ष नीरज शर्मा, बाबा देवी सिंह निडर, रोशन लाल वर्मा, राधेश्याम अग्निहोत्री, गोविंद शरण चतुर्वेदी, दीपक रफी, विष्णु कुमार, हरि शंकर वर्मा, प्रदीप तेंगुरिया, विनोद कुमार शर्मा, शशि गुरु, मो. तौसी आदि मौजूद थे।