जिले की प्रभारी और प्रदेश की बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा कि कांग्रेस डॉ. बीआर आंबेडकर का सम्मान नहीं कर रही। केवल अफवाह फैलाकर लोगों को बरगला रही है। वह बृहस्पतिवार को यहां जुल्म के खिलाफ आवाज संगठन की ओर से मथुरा रोड स्थित आंबेडकर पार्क में कंबल वितरण समारोह को संबोधित कर रही थीं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कह चुके हैं कि भारत का संविधान कोई नहीं बदल सकता। अनुसूचित जाति, पिछड़ों और सर्व समाज का हित केवल भाजपा में ही सुरक्षित है। प्रभारी मंत्री बेबी रानी मौर्य ने करीब एक हजार जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए।
इस दौरान संगठन अध्यक्ष चौधरी बिजेंद्र सिंह, ग्राम पंचायत चाचपुर भटेला प्रधान नीतू सिंह, जिला प्रभारी मुरारी लाल गौतम, लोकेश विमल पटाखे वालों सहित पूरी टीम ने बाबा साहेब की पीतल की प्रतिमा, दो चांदी के मुकुट भेंटकर व फूल माला से उनका स्वागत किया।
मंचासीन भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, भाजपा जिला मंत्री प्रीति चौधरी का भी संगठन सलाहकार राजेश सिंह एडवोकेट व पूर्व सभासद मुन्नालाल ने स्वागत किया। इस मौके पर सरदार सुरजीत सिंह, आलोक कुमार, उमेशचंद्र गौतम, राम राव आंबेडकर, रिंकू, राजेश गौतम, किशन लाल मौर्य, चंद्रशेखर, मुकेश कुमार, निजामुद्दीन मालिक आदि उपस्थित थे।