डीआईओएस संतप्रकाश ने बताया कि सीसीटीवी की निगरानी में प्रयोगात्मक परीक्षा का आयोजन कराया जाएगा। परीक्षक को प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक एप पर अपलोड करने होंगे।
यूपी बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक परीक्षक को एप पर अपलोड करने होंगे। इसके लिए एप का ट्रायल भी हो चुका है। इसके अतिरिक्त प्रयोगात्मक परीक्षा का समय डेढ़ घंटे निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा 24 फरवरी से प्रस्तावित हैं। जिले में इस बार 97 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन होना है। इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में करीब 45 हजार विद्यार्थी शामिल होंगे।
एक से आठ फरवरी तक प्रयोगात्मक परीक्षा आयोजित होंगी। माध्यमिक शिक्षा विभाग प्रयोगात्मक परीक्षा की तैयारी में जुटा हुआ है। विद्यालय संचालक प्रयोगशालाओं की स्थिति में सुधार करने में जुटे हैं। डीआईओएस संतप्रकाश ने बताया कि सीसीटीवी की निगरानी में प्रयोगात्मक परीक्षा का आयोजन कराया जाएगा। परीक्षक को प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक एप पर अपलोड करने होंगे।