फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बातों में उलझा कर अधेड़ से ठग ले गए अंगूठी

विज्ञापन
विज्ञापन
बातों में फंसाकर अधेड़ से अंगूठी ठग ले गए
विज्ञापन

कोतवाली सदर क्षेत्र के बांसमंडी चौराहा के निकट हुई घटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली सदर क्षेत्र के बांसमंडी चौराहे पर दो बाइक सवार बदमाशों ने एक अधेड़ के साथ सोने की अंगूठी ठगने की घटना को अंजाम दिया। इस मामले की शिकायत पीड़ित ने कोतवाली में पुलिस से की है।
मुरसान गेट गंगाधर गली निवासी बृज कुमार वार्ष्णेय पुत्र प्रभुदयाल वार्ष्णेय शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे घर से बाजार के लिए निकले। उन्हें पाइप खरीदनी थी। बांस मंडी चौराहा के पास एक बाइक सवार उनसे विजय मार्केट का पता पूछने लगा। उन्होंने पूछे गए पते के बारे में जानकारी नहीं होने की बात कही। इतने में ही दूसरी बाइक पर सवार एक बदमाश और आ गया। दोनों ने बृज कुमार को अपनी बातों में फंसा लिया और उनके हाथ की अंगूठी देखने के बहाने उतरवा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक बाइक सवार उस अंगूठी को लेकर रफूचक्कर हो गया। वार्ष्णेय जब उसके भागे तो दूसरी बाइक वाला भी वहां से चुपके से निकल गया। उसके जाने के बाद वार्ष्णेय को अहसास हुआ कि वह दोनों ठग थे। इस मामले को लेकर पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाल प्रवेश राणा ने बताया कि अंगूठी ठगने वालों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें