फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में दो और कार्मिकों की मौत की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जिले के दो और कार्मिकों की पंचायत चुनाव के दौरान मौत की पुष्टि हुई है। प्रशासन की ओर से इस डाटा की संस्तुति कर शासन को भेजा जा रहा है। वहीं विगत में 19 कार्मिकों की मौत पर उनके परिजनों को अनुग्रह राशि दिए जाने के लिए डीएम रमेश रंजन ने संस्तुति कर दी है। दो अन्य कार्मिकों को दस्तावेज न मिलने के कारण कोरोना से मौत की पुष्टि नहीं हो सकी।
शासन के निर्देश जिले में पंचायत चुनाव के दौरान कोरोना से कार्मिकों की हुई मौत का डाटा एकत्रित किया जा रहा है। सभी विभागाध्यक्षों से यह डाटा लिया जा रहा है। यहां जिला प्रशासन की ओर से विगत में 19 कार्मिकों की कोरोना से मौत की पुष्टि हो चुकी है। डीएम ने इन कार्मिकों के परिजनों को अनुग्रह राशि दिए जाने के लिए संस्तुति की थी।
विज्ञापन

वहीं फिर से प्रशासन को चार कार्मिकों के परिजनों को अनुग्रह राशि दिए जाने के लिए आवेदन प्राप्त हुए है। इन आवेदनों पर प्रशासन की ओर से स्वास्थ्य विभाग की राय ली गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से दस्तावेज के आधार पर दो कार्मिकों की कोरोना से मौत की पुष्टि की गई है।
विज्ञापन

वहीं दो कार्मिकों के दस्तावेज कोरोना टेस्ट व आदि दस्तावेज न मिल पाने के कारण कोरोना से मौत की पुष्टि नहीं हो सकी। प्रशासन की ओर से इन दोनों कार्मिकों के परिजनों को अनुग्रह राशि दिए जाने के लिए संस्तुति कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें