मोहल्ला बालापट्टी क्षेत्र के रूपनगर में जर्जर रास्ते पर जलभराव
- फोटो : संवाद
हाथरस शहर के मोहल्ला बालापट्टी से मथुरा रोड को जाने वाले रास्ते पर रूप नगर में जलभराव व गड्ढों से राहगीर व क्षेत्रीय लोग बहुत परेशान हैं। रूपनगर के आसपास की पॉस कॉलोनियों का गंदा पानी इस रास्ते पर आने के कारण यहां हर वक्त जलभराव की समस्या बनी रहती है।
क्षेत्रीय लोगों ने दो साल में कई बार नगर पालिका में शिकायत की है, फिर भी आज तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। छह माह पहले बारिश के दौरान अधिक जलभराव होने के कारण लोगों ने जाम भी लगाया था। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर समस्या के निदान का आश्वासन भी दिया था, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। इलाके के करीब तीन सौ परिवार जलभराव की वजह से दिक्कतें झेल रहे हैं।
100 मीटर के रास्ते पर 90 गड्ढों से लोग बहुत परेशान हैं। आसपास की कॉलोनियों का गंदा पानी रास्ते पर आने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायतों के बाद भी कोई सुनवाई नहीं की जा रही।-शिवम निवासी बालापट्टी
मोहल्ला बालापट्टी से रूपनगर होकर मथुरा रोड जाने वाला यह शॉर्ट कट रास्ता है। करीब 100 मीटर के रास्ते में जलभराव व गड्ढों से आवागमन में बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है।-रवि निवासी रूपनगर
वार्ड 12 के क्षेत्र के अंतर्गत यह रास्ता आता है। इसको सही कराने का प्रस्ताव तीन महीने पहले बोर्ड की बैठक में पास करा दिया गया था। 15वें वित्त आयोग की धनराशि से यहां काम होना है। टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जल्द ही इस रास्ते का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।-सूरज माहौर, क्षेत्रीय सभासद