फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाय गर्मी: तप रहीं सड़कें और झुलस रहे लोग, हाथरस के चौराहों पर नहीं यात्री शेड, बस स्टैंड पर नहीं पीने का पानी

Mon, 27 Apr 2026 09:55 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

गर्मी में हाथरस जनपद के चौराहों और बस स्टैंडों का हाल बुरा है। सासनी में बस स्टैंड और चौराहों पर न छांव है, न पानी की व्यवस्था। यात्रियों को धूप में ही वाहनों का इंतजार करना पड़ता है। सहपऊ के धर्मशाला चौराहे से रोजाना 800 से 1000 यात्री बस, ऑटो व अन्य वाहन पकड़ते हैं। यहां भी पानी और शेड की व्यवस्था नहीं।
विज्ञापन
सासनी बस स्टैंड पर धूप में बस का इंतजार, सहपऊ में धर्मशाला चौराहा पर खराब हैंडपंप - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में तेज धूप और बढ़ते तापमान ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। दोपहर में सड़कों और चौराहों पर सन्नाटा छाने लगा है। बाहर निकलने वाले राहगीरों को छाया और पानी की कमी से परेशान होना पड़ रहा है। लू के कारण चक्कर और बेहोशी की शिकायतें बढ़ रही हैं।

विज्ञापन


सासनी में बस स्टैंड और चौराहों पर न छांव है, न पानी की व्यवस्था। यहां से रोजाना 3000 यात्री सफर करते हैं। उन्हें धूप में ही वाहनों का इंतजार करना पड़ता है। सहपऊ के धर्मशाला चौराहे से रोजाना 800 से 1000 यात्री बस, ऑटो व अन्य वाहन पकड़ते हैं। यहां भी पानी और शेड की व्यवस्था नहीं। इस ग्राम पंचायत को नगर पंचायत में शामिल करने के बाद कोई नया हैंडपंप नहीं लगाया गया। चौराहा पर तीन हैंडपंप खराब पड़े हैं।

सादाबाद के विनोबा नगर चौराहे से रोजाना चार से पांच हजार सवारियां आती-जाती हैं। इस चौराहा पर छाया अथवा पीने के पानी का कोई इंतजाम नहीं है। कभी-कभार नगर पंचायत इस स्थान पर पानी का एक टैंकर खड़ा कर देती है जो ऐसी गर्मी में खड़े-खड़े उसका पानी भी गर्म हो जाता है। हैंडपंप की कोई व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन


सिकंदराराऊ कस्बे के सबसे व्यस्त पंत चौराहा पर भी इंतजाम नदारद हैं। यहां पानी की व्यवस्था तो है, लेकिन यात्री धूप से नही बच सकते। पानी के लिए पंचायत ने दो आरओ प्लांट लगा रखे हैं। एक दुकानदार ने भी यात्रियों के लिए वाटर कूलर लगाया है। सिकंदराराऊ के पंत चौराहे पर पानी की व्यवस्था होने के बावजूद शेड नहीं है, जिससे यात्रियों को धूप में खड़ा रहना पड़ता है। कुल मिलाकर, जिले के प्रमुख चौराहों पर गर्मी से बचाव के इंतजाम नाकाफी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें