दयानतपुर के स्कूल की चटक रहीं दीवारें
संविलियन विद्यालय दयानतपुर में बच्चे जान जोखिम में डालकर पढ़ रहे। आलम यह है कि स्कूल की कक्षाओं की दीवारें चटक रही हैं। छतों से प्लास्टर गिर रहा है। छतों पर घास भी उग आई है। ऐसे में यह भवन कभी भी हादसे का सबब बन सकता है।
केस-2
कछपुरा के स्कूल भवन में आ रही सीलन
प्राथमिक विद्यालय कछपुरा की कक्षाओं में बारिश से सीलन आ रही है। छत के जरिये पानी की बूंदें गिर रही हैं। ऐसे में बच्चे सीलन भरे कमरे में पढ़ाई करने के लिए मजबूर हैं।
केस-3
धातुरा कलां के स्कूल का भवन जर्जर
प्राथमिक विद्यालय धातुरा कलां का भवन पूरी तरह जर्जर हो चुका है। आलम यह है कि यह भवन बारिश में कभी भी धराशायी हो सकता है। कई बार इस बारे में शिकायत की जा चुकी है।
केस-4
स्कूल की दीवार में समा रहा पोखर का पानी
प्राथमिक विद्यालय नगला धन सिंह का हाल भी किसी से छिपा नहीं है। इस विद्यालय में पोखर का गंदा पानी जाता है। इस कारण यह पानी दीवारों में समा रहा है। पानी पहुंचने के कारण दीवार गिरने की संभावना बनी हुई है।