पत्नी ने कोतवाली में लिखित शिकायत की थी। इसमें उसने लिखा था कि उसका पति आए दिन शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है। जब भी वह मायके जाकर वहां कुछ दिन के लिए रुक जाती है तो वह फोन पर उसे आत्महत्या करने की धमकी देता है। 4 अक्तूबर रात को भी उसके साथ मारपीट की गई।
सहपऊ कोतवाली पुलिस ने मिशन शक्ति फेज-5 के तहत गांव रुदायल के एक दंपती के मध्य समझौता कराकर उनको राजीखुशी घर भेज दिया। इसमें मिशन शक्ति टीम की महिला पुलिस कर्मियों ने भी अपनी भूमिका निभाई।
विज्ञापन
कोतवाली निरीक्षक शिव कुमार शर्मा ने बताया कि उक्त गांव निवासी रितिका ने कोतवाली में लिखित शिकायत की थी। इसमें उसने लिखा था कि उसका पति दर्शन सिंह आए दिन शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है। जब भी वह मायके जाकर वहां कुछ दिन के लिए रुक जाती है तो वह फोन पर उसे आत्महत्या करने की धमकी देता है।
4 अक्तूबर रात को भी उसके साथ मारपीट की गई। उसके तीन छोटे बच्चे हैं। कोतवाली में उसकी मां एवं बड़ी बहन भी पहुंच गई। काफी समझाने के बाद दंपती मान गए और उन्होंने कोतवाली में समझौता कर लिया। पति ने शराब नहीं पीने और उसके साथ मारपीट नहीं करने का वादा भी किया।