कार्यालय पर बैठक करते कर्मचारी संघ के पदाधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
हाथरस। उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ की बैठक ओढ़पुरा बिजली कार्याल्य में हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आरसी उपाध्याय ने संचालन राजाबाबू सारस्वत ने किया। बैठक में अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड तृतीय द्वारा कर्मचारियों के निरंतर किए जा रहे दुव्र्यवहार पर चर्चा हुई।
सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि अधिशासी अभियंता राजकुमार के अशोभनीय एवं अभद्र व्यवहार करने की शिकायत अधीक्षण अभियंता से व मुख्य अभियंता से की जाएगी। संगठन की सक्रिया बढ़ाने पर भी चर्चा हुई।
बैठक में राजीव कुमार सिंह, चरन सिंह, हरिओम शर्मा, लेखराज सिंह, जयप्रकाश, जितेंद्र कुमार सिंह, विनोद कुमार सिंह, ललतेश कुमार सिंह, विनोद कुमार तोमर,इशरत अब्बास, ललित कुमार,ओमवीर सिंह, खुशीलाल कुशवाहा, कृष्ण मुरारी शर्मा, रमेश कुमार, अशोक सारस्वत, बासुदेव सिंह, जितेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, सौनू वर्मा आदि थे।