फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: इंटर कॉलेज की भूमि की आय में धांधली की शिकायत

Thu, 10 Apr 2025 01:48 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
सादाबाद के गांव कुरसंडा स्थित कुरसंडा इंटरमीडिएट कॉलेज के नाम 80.5 बीघा कृषि योग्य जमीन की आय में धांधली की शिकायत जिला विद्यालय निरीक्षक से की गई है। डीआईओएस ने इसकी जांच के लिए समिति गठित कर दी है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत नगला ध्यान निवासी समाजसेवी बनी सिंह ने तहसील दिवस में इसकी शिकायत की थी। उन्होंने कहा था कि 2017 से लेकर आज तक इस खेती का इंटर काॅलेज के खाते में एक भी रुपया जमा नहीं किया है। कॉलेज में काफी कम धनराशि कार्यवाही रजिस्टर में दर्ज की जाती है। आजकल जिस हिसाब से जमीन की बोली लग रही है, उस हिसाब साथ 2024 तक की आय की जांच कराई जानी चाहिए। बनी सिंह का आरोप है कि काॅलेज के प्रबंधक मिलने वाले लोगों को जमीन दे देते हैं। जितनी बोली लगती है, उतनी रकम जमा नहीं की जाती। इस संबंध में डीआईओएस संतप्रकाश का कहना है कि इस मामले की जांच के लिए समिति गठित कर दी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें