जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय के नाम का फर्जी लेटर पैड, जिस पर शिकायत की गई है। स्रोत : वीड
- फोटो : VideoGrab
जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय के फर्जी लेटर पैड व हस्ताक्षर से सहायक निदेशक विद्युत सुरक्षा अलीगढ़ मंडल की शासन को शिकायत कर दी गई। इसकी जानकारी होने पर जिला पंचायत अध्यक्ष के निजी सचिव रानू पंडित ने कोतवाली हाथरस गेट में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि यह इगंभीर प्रकरण है, इसकी जांच शुरू कर दी है।
उत्तर प्रदेश सरकार विभूति खंड - 2 गोमती नगर, लखनऊ के निदेशक को भेजे इस पत्र में अलीगढ़ मंडल के सहायक निर्देशक पर सुरक्षा की दृष्टि से भारी अनियमितताएं बरतने का आरोप लगाया गया है, साथ ही यह भी आरोप लगाया गया है कि एक निजी सीमेंट फैक्टरी से मोटी धनराशि लेकर अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी किया गया है।
02 मार्च 2026 को जारी इस लेटर पैड पर सीमा उपाध्याय का नाम लिखा हुआ है और शिकायत के नीचे भी उनका ही नाम व हस्ताक्षर हैं। रानू पंडित ने बताया है कि फर्जी हस्ताक्षर के साथ शिकायत में फर्जी मोबाइल नंबर दिया गया है।
इस तरह का लेटर पैड कभी जिला पंचायत अध्यक्ष का रहा ही नहीं। पत्र में लेबर कॉलोनी, हाथरस का पता है, लेकिन पिनकोड गलत है। रानू पंडित ने बतायि कि शिकायत और हस्ताक्षर दोनों फर्जी है। इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखधड़ी व नुकसान पहुंचाने की मंशा की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है।