फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: तेज रफ्तार पर अनियंत्रित हुआ ऑटो खाई में पलटा, वृद्ध की मौत

Tue, 31 Mar 2026 02:55 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
टेंपो पलटने से घायल मां-बेटे। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर थाना चंंदपा के गांव केवलगढ़ी पर तेज रफ्तार पर अनियंत्रित हुआ ऑटो सड़क किनारे खाई में जाकर पलट गया। हादसे में वृद्ध कृष्ण कुमार (61) निवासी वासदत्ता सादाबाद की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा। रात तक मृतक की पहचान नहीं हुई है।
विज्ञापन





ऑटो तालाब चौराहा से सवारियां भरकर सादाबाद की ओर जा रहा था। रास्ते में चंदपा के गांव केवलगढ़ी पर आगे चल रहे वाहन को चालक ने ओवरटेक करने का प्रयास किया। तेज रफ्तार पर से आ रहे वाहन से बचने की कोशिश में चालक ऑटो पर नियंत्रण खो बैठा और खाई में जाकर झाड़ियों में पलट गया।



हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। काफी संख्या में लोग जमा हो गए, जिन्होंने घायल को बाहर निकाला। ऑटो में जगह कम होने के कारण अधिकतर के सिर में चोट आई। सिर की चोट के कारण ही लगभग 70 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। बाकी घायलों को आनन-फानन जिला अस्पताल की इमरजेंसी लाया गया।
विज्ञापन





हादसे में गधापाड़ा, आगरा निवसी गोलू(25) पत्नी बादल व बेटी नताशा (तीन), बोदला आगरा निवासी पिंकी(23) पत्नी हेमंत व उनका ढाई साल का बेटा हरवंश, सहपऊ के परसोरा निवासी दलवीर(60), नाई का नगला निवासी सावित्री(60) व ऑटो चालक घायल हो गए। एक घायल को हल्की चोटें थीं, जो कि दुर्घटना स्थल से ही अपने घर चले गए। सीओ सादाबाद अमित पाठक ने बताया कि मृतक की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है। घायलों को प्राथमिक उपचार दिलाया है, सभी सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें