फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: ग्राम पंचायत प्रशासक व भतीजे के विरुद्ध रिपोर्ट

Sun, 04 Oct 2026 02:15 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
ग्राम पंचायत प्रशासक देवेंद्र सिंह और उनके भतीजे श्यामसुंदर पर ब्राह्मण समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप लगा है। मुरसान पुलिस ने शिकायतकर्ता अवनीश वशिष्ठ की तहरीर पर दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस इस मामले में ऑडियो और वीडियो की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव खजूरिया निवासी अवनीश वशिष्ठ ने आरोप लगाया कि देवेंद्र सिंह ने ब्राह्मण समाज के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। एक ऑडियो में गोली मारने और पीतल भरने जैसी धमकी देने की बात सामने आई है। शिकायतकर्ता ने श्यामसुंदर पर सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने का आरोप लगाया था। कार्रवाई न होने से नाराज ब्राह्मण समाज के लोगों ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की थी।
रिपोर्ट दर्ज होने के दूसरे दिन शनिवार को अवनीश वशिष्ठ ने ब्राह्मण समाज के लोगों के साथ जनसुनवाई में मंडलायुक्त ओपी आर्य और पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा से मुलाकात की। अवनीश ने मुरसान कोतवाली प्रभारी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और उन्हें हटाने की मांग की। पुलिस अधीक्षक ने मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें