फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mid Day Meal: सही मिली मध्याह्न भोजन में कम दूध देने की शिकायत, बीईओ ने बीएसए को सोंपी जांच रिपोर्ट

Fri, 02 Aug 2024 10:03 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

31 जुलाई को ग्रामीण विद्यालय पहुंचे। वहां पता चला कि उपस्थित 46 विद्यार्थियों के लिए महज डेढ़ लीटर दूध लाया गया था। डेयरी पर दूध की जांच कराई तो इसकी गुणवत्ता भी निम्र निकली। ग्रामीणों ने विद्यालय में हंगामा भी किया था।
विज्ञापन
गांव बघना में शिकायत की जांच करते बीईओ - फोटो : ग्रामीण
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विकास खंड हाथरस के प्राथमिक विद्यालय बघना में मध्याह्न भोजन में कम और निम्न गुणवत्ता का दूध देने की शिकायत खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) को जांच में सही मिली है। बीईओ ने बीएसए को जांच रिपोर्ट सौंप दी है। 

विज्ञापन


चंदपा क्षेत्र के गांव बघना के प्रधान नरेंद्र सिंह उर्फ राज सिसौदिया के नेतृत्व में ग्रामीणों ने डीएम से इस संबंध में शिकायत की थी। 31 जुलाई को ग्रामीण विद्यालय पहुंचे। वहां पता चला कि उपस्थित 46 विद्यार्थियों के लिए महज डेढ़ लीटर दूध लाया गया था। डेयरी पर दूध की जांच कराई तो इसकी गुणवत्ता भी निम्र निकली। 

ग्रामीणों ने विद्यालय में हंगामा भी किया था। ग्रामीणों ने डीएम से मामले की जांच कराकर विद्यालय में मध्याह्न भोजन की व्यवस्था एनजीओ या सहायक अध्यापक को देने की मांग की। डीएम आशीष कुमार के निर्देश पर बीएसए ने शिकायत की जांच हाथरस विकास खंड के बीईओ भुवन प्रकाश को सौंपी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें