सी विजिल एप पर गड़बड़ी का सबूत देने के लिए फोटो, वीडियो या ऑडियो भेज सकते हैं। इस एप के जरिये मतदाता भी चुनाव में निगरानी कर सकते हैं। एप के माध्यम से उस स्थान की लोकेशन भी भेज सकते हैं, जहां गड़बड़ी हो रही है।
लोकसभा चुनाव की शिकायतों के निस्तारण के लिए सी विजिल एप विकसित किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी अर्चना वर्मा ने बताया है कि यदि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के संदर्भ में कोई शिकायत है तो सी विजिल एप के माध्यम से कर सकते हैं। शिकायत का 100 मिनट के अन्दर निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी अर्चना वर्मा ने बताया कि गड़बड़ी का सबूत देने के लिए फोटो, वीडियो या ऑडियो भेज सकते हैं। इस एप के जरिये मतदाता भी चुनाव में निगरानी कर सकते हैं। एप के माध्यम से उस स्थान की लोकेशन भी भेज सकते हैं, जहां गड़बड़ी हो रही है। उन्होंने बताया कि यह एप एंड्रायड और आईओएस दोनों प्लेटफाॅर्म पर उपलब्ध है। एंड्रॉयड यूजर इसे गूगल प्ले स्टोर और एप्पल यूजर एप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।