प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने पुष्टाहार से पौष्टिक, स्वादिष्ट, सरल और स्थानीय स्तर पर आसानी से तैयार होने वाले व्यंजन बनाए। इनमें बेहतर प्रदर्शन करने वाली पांच आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मुख्य विकास अधिकारी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
हाथरस के विकास भवन सभागार में मंगलवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के बीच पुष्टाहार से पौष्टिक व्यंजन तैयार करने की कुकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित प्रतियोगिता में जनपद की आठ बाल विकास परियोजनाओं की 25 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता का उद्देश्य लाभार्थियों को उपलब्ध कराए जा रहे पुष्टाहार को अधिक रुचिकर, प्रभावी और पोषणपरक बनाने के साथ नवाचार एवं रचनात्मकता को बढ़ावा देना था। प्रतिभागियों ने पुष्टाहार से पौष्टिक, स्वादिष्ट, सरल और स्थानीय स्तर पर आसानी से तैयार होने वाले व्यंजन बनाए। इनमें बेहतर प्रदर्शन करने वाली पांच आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मुख्य विकास अधिकारी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित ने कहा कि वे नए पोषाहार के प्रति गर्भवती, धात्री महिलाओं और बच्चों में जागरूकता बढ़ाएं। प्रतियोगिता में प्रदर्शित रेसिपी के माध्यम से लाभार्थियों को पुष्टाहार के बेहतर उपयोग और संपूर्ण पोषण में इसकी भूमिका के बारे में जानकारी दें।