फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: ओवरब्रिज पर नहीं बना यू टर्न, फंसते हैं वाहन, लंबे समय से हो रही पुल पर यू टर्न बनवाने की मांग

Sat, 05 Jul 2025 05:36 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

अमर उजाला के व्यापारी संवाद में भी इस समस्या को पुरजोर तरीके से उठाया गया था। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रोहित सिंह का कहना है कि समस्या का जल्द ही निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
कोतवाली के सामने ओवरब्रिज पर लगी वाहनों की कतार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस शहर के बीचोबीच तालाब चौराहा पर ओवरब्रिज के निर्माण को चार साल बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक इसके दोनों ओर यू टर्न तैयार नहीं किया गया है। इस कारण यहां अक्सर वाहन आपस में उलझते हैं और जाम की स्थिति पैदा होती है।

विज्ञापन


तालाब चौराहा ओवरब्रिज का निर्माण होने के बाद शहर से होकर गुजरने वाल करीब दो लाख वाहन हर रोज आवागमन के लिए इस पुल का प्रयोग करते हैं, लेेकिन इस पुल पर दोनों तरफ नीचे उतरते ही जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। अक्सर ओवरब्रिज के साथ ही सर्विस रोड पर भी वाहनों की कतार लग जाती है।

यहां तीन तरफ से आवागमन के कारण वाहन आपस में उलझते हैं। लंबे समय से इस समस्या के निदान के लिए यहां यूटर्न बनवाने की मांग की जा रही है। अमर उजाला के व्यापारी संवाद में भी इस समस्या को पुरजोर तरीके से उठाया गया था। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रोहित सिंह का कहना है कि समस्या का जल्द ही निस्तारण किया जाएगा।

हाथरस के तालाब चौराहा स्थित ओवरब्रिज से नीचे उतरते ही सर्विस रोड पर वाहन आपस में उलझते हैं। इस समस्या का निस्तारण नहीं हो रहा। यहां दयालबाग में की तरह यूटर्न बनाकर समस्या का निस्तारण किया जा सकता है।-संजीव अग्रवाल, स्थानीय कारोबारी।

विज्ञापन

तालाब ओवरब्रिज पर आवागमन की समस्या पर प्रशासन को विशेष ध्यान देना जाना चाहिए। पुल से नीचे उतरते ही तीन तरफ से आने वाले वाहन आपस में उलझ जाते हैं, जिससे यहां हर वक्त जाम की स्थिति रहती है।-अनुभव अग्रवाल, स्थानीय कारोबारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें