कमर्शियल गैस सिलिंडर की कीमतों में एक बार फिर हुई बढ़ोतरी ने होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की परेशानी बढ़ा दी है।
व्यापारियों के अनुसार 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलिंडर की कीमत में 53.50 रुपये की वृद्धि हुई है, जिसके बाद इसकी कीमत बढ़कर 3160 रुपये पहुंच गई है। वहीं पांच किलो वाले छोटे कॉमर्शियल सिलिंडर की कीमत भी 11 रुपये बढ़कर 835.50 रुपये हो गई है। बढ़ती कीमतों के कारण कॉमर्शियल गैस की खपत में पहले से कमी आई थी, अब इसमें और गिरावट आने की आशंका जताई जा रही है।
छोटे व्यापारी फिर से डीजल और कोयला आधारित भट्टियों की ओर रुख कर रहे हैं। एजेंसी संचालकों का कहना है कि कीमत बढ़ने से कॉमर्शियल सिलिंडरों की खपत 10 प्रतिशत कम हो गई है। व्यापारी संगठन के अध्यक्ष अनुभव अग्रवाल का कहना है कि यदि यही स्थिति रही तो खाद्य पदार्थों की कीमतें भी बढ़ेंगी।