सासनी के आगरा-अलीगढ़ हाईवे स्थित सब्जी मंडी में 8 जनवरी शाम दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन युवक घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को सीएचसी में भर्ती कराया, वहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
8 जनवरी शाम गांव सठिया निवासी उत्तम अपने एक साथी के साथ बाइक से सब्जी मंडी आया था। लौटते समय सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में उत्तम और दूसरी बाइक पर सवार अमजिद, तालिब निवासी बिजलीघर घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को सीएचसी में भर्ती कराया, वहां से उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस की सूचना पर घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।