फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : इस बार 280 रुपये प्रति क्विंटल होगा शीतगृह का भाड़ा

विज्ञापन
हाथरस : बैठक में प्रतिभाग करते कोल्ड स्टोर स्वामी। संवाद - फोटो : SASNI
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

आगरा-अलीगढ़ रोड स्थित हनुमान चौकी स्थित श्री बालाजी रिसोर्ट में कोल्ड स्टोरेज ऑनर्स एसोसिएशन की बैठक हुई। इसमें शीतगृह स्वामियों की समस्याओं पर मंथन किया गया। बैठक में इस वर्ष का शीतगृह का भाड़ा 280 रुपये प्रति क्विंटल, शुगर फ्री 52 रुपये किलो, प्रति तोल पर एवं जूट भाड़ा 250 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया।
बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से महेंद्र सिंह सोलंकी व ठाकुर सतीश सिंह को संगठन संरक्षक नियुक्त किया गया। विनय कुमार को यूनियन का अध्यक्ष, नितिन कुमार को उपाध्यक्ष, ब्रजेश सेंगर को सचिव, अजय जैन को कोषाध्यक्ष, सुनील शर्मा को उप सचिव, डॉ. विकास सिंह को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर विनोद कुमार, सूरज सिंह, विश्वजीत सिंह, मनोज कुमार, ज्ञानेंद्र सिंह, राजीव कुमार, दिग्विजय सिंह, देवेंद्र उपाध्याय, प्रमोद कुमार, गौरव सिंह, अनूप कुमार, प्रेम प्रताप सिंह, सुनील शर्मा, संदीप सिंह, राकेश सेंगर आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें