फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉल सेंटर पर सीओ ने मारा छापा, घटिया जूते बरामद

Sat, 30 Sep 2017 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
विज्ञापन
काॅल सेंटर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र में कैलाश महादेव मंदिर के पीछे माधव कुंज कॉलोनी में चल रहे कॉल सेंटर पर शनिवार दोपहर को सीओ सिटी सुमन कनौजिया ने छापा मारकर बड़ी मात्रा में नकली जूते बरामद किए। सीओ ने मौके से कॉल सेंटर के संचालक के रिश्तेदार और एक सहयोगी को भी गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान कॉल सेंटर संचालक फरार हो गया। हाथरस गेट पुलिस ने संचालक और पकड़े गए उसके रिश्तेदार के विरुद्ध धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पकड़े गए सहयोगी की भूमिका की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


सीओ सिटी सुमन कनौजिया के मुताबिक फैजाबाद निवासी मनीष विश्वकर्मा ने सरकार के आईजीआरएस (इंटीग्रेटेड ग्रीवेंसेज रिड्रेस सिस्टम) पोर्टल पर शिकायत कर कहा था कि दो साल पहले हाथरस के संस्कार टेलीशॉपिंग सेंटर ने सात हजार रुपये में कीमती मोबाइल फोन और एक नामचीन कंपनी के जूते, घड़ी, बेल्ट आदि की पूरी किट देने का ऑफर दिया था। इस ऑफर को बुक करने के बाद जब घर आए पार्सल को खोलकर देखा तो उसमें सौ रुपये कीमत का एक जूता और ढेर सारी कागज की रद्दी भरी थी।

ठगी होने के बाद मनीष ने तब हाथरस पुलिस से संपर्क कर शिकायत करने की कोशिश की थी, लेकिन उन्हें अच्छा रेस्पांस नहीं मिला। इसके बाद से मनीष लगातार आला अधिकारियों को शिकायत कर रहे थे। हाल ही में उन्होंने योगी सरकार के आईजीआरएस पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत की। इस मामले में कार्रवाई का जिम्मा सीओ सिटी को सौंपा गया। सीओ सिटी ने बेहद गोपनीय तरीके से शनिवार दोपहर कॉल सेंटर पर छापा मार दिया। छापा इतना गोपनीय था कि हाथरस गेट थाने की पुलिस को काफी देर भनक तक नहीं लगी। सीओ के मुताबिक टेलीशॉपिंग सेंटर का कॉलिंग सेंटर नवल नगर में है जबकि माधव कुंज कॉलोनी में संचालक के घर से कुछ दूरी पर बुक किए पार्सल तैयार किए जाते हैं।
विज्ञापन


इसी कॉलोनी में छापेमारी में पुलिस को 50 के करीब पार्सल मिले जिनमें 100-150 रुपये कीमत के जूते रखे हुए थे। पुलिस ने मौके से और भी सामान बरामद किया है। सीओ सिटी ने बताया कि मौके से संचालक बृजेश शर्मा के साले प्रवीन और सहयोगी नवीन प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया गया है। ब्रजेश और प्रवीन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। ब्रजेश फरार है, उसकी तलाश की जा रही है। कॉल सेंटर संचालक के सहयोगी नवीन प्रताप सिंह से पूछताछ की जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर उनके विरुद्ध भी मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें