इस समारोह में 350 जोड़ों का विवाह एक साथ संपन्न कराया जाएगा। यहां मंडप, मंच, बैठने, पेयजल, बिजली और साफ-सफाई की सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। वर-वधू और परिजनों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शनिवार को हाथरस जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा। इसकी तैयारियों का जायजा लेने शुक्रवार को जिलाधिकारी सत्यप्रकाश पटेल स्टेडियम पहुंचे। उन्होंने वैवाहिक मंडप, मंच, बैठने, पेयजल, बिजली, साफ-सफाई, सुरक्षा और पार्किंग व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं। समारोह में शामिल होने वाले वर-वधू और उनके परिजनों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। इसके लिए बैठने, पेयजल और अन्य जरूरी सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। उन्होंने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के साथ अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्यक्रम को संपन्न कराने के निर्देश दिए।