फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय: भारत बौद्धिक्स 2.0 परीक्षा आज, 650 परीक्षार्थी होंगे शामिल

Sat, 21 Nov 2026 01:41 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में आज भारत बौद्धिक्स 2.0 परीक्षा होगी। यह परीक्षा उत्तर प्रदेश शासन और विज्ञान भारती के नेतृत्व में हो रही है। परिसर में लगभग 650 परीक्षार्थी इसमें शामिल होंगे।
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी अलीगढ़ - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में 21 नवंबर को भारत बौद्धिक्स 2.0 परीक्षा आयोजन किया जाएगा। यह परीक्षा उत्तर प्रदेश शासन और विज्ञान भारती के नेतृत्व में हो रही है। विश्वविद्यालय परिसर में लगभग 650 परीक्षार्थियों के इसमें सम्मिलित होने की संभावना है।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए परिसर में आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। जनपद के विभिन्न महाविद्यालयों में भी परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें धर्म समाज महाविद्यालय और टीकाराम कन्या महाविद्यालय प्रमुख रूप से शामिल हैं। इन केंद्रों पर भी परीक्षा की व्यवस्थाएं की गई हैं। विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी गगन प्रताप सिंह ने बताया कि कुलपति के निर्देशानुसार सभी तैयारियां पूरी हैं। परीक्षा केंद्रों पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

परीक्षा का यह है उद्देश्य
‘भारत बौद्धिक्स 2.0’ परीक्षा का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय ज्ञान परंपरा को बढ़ाना है। इसका लक्ष्य बौद्धिक क्षमता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना भी है। यह भारतीय संस्कृति एवं विरासत के प्रति समझ और जागरूकता को प्रोत्साहित करती है। यह पहल विद्यार्थियों को अपनी ज्ञान परंपरा से परिचित कराने का अवसर प्रदान करती है। साथ ही, उनमें अध्ययन, चिंतन और बौद्धिक अभिरुचि को बढ़ावा देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें