फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सुबह से छाए रहे बादल, रिमझिम बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठंड

Mon, 23 Jan 2023 09:00 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस में कई दिनों से मौसम आंख मिचौली खेल रहा है। सोमवार की सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर में बूंदाबांदी हो गई। बूंदाबांदी से ठंड और बढ़ गई।
विज्ञापन
हल्की बूंदाबांदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में कई दिनों से तापमान में उतारा चढ़ाव हो रहा है। सोमवार की सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर में बूंदाबांदी के साथ सर्द हवाएं चलने लगी। सर्दी से बचने के लिए लोगों को गर्म कपड़ों व अलाव का सहारा लेना पड़ा।

विज्ञापन


जनवरी माह के अंत में मौसम का हर रोज रुख बदल रहा है। रविवार की शाम से आसमान में बादल छाए। सोमवार की सुबह जब लोग नींद से जागे तो आसमान में बादल छाए। पूरे दिन सूरज व बादलों के बीच आंख मिचौली का खेल चला। दोपहर को रिमझिम बूंदाबांदी हुई।

शाम को सूरज ढलने के बाद फिर से गलन बढ़ गई। इस कारण लोगों को सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़ों व अलाव का सहारा लेना पड़ा। सर्दी बढ़ने के कारण बाजारों में भी जल्दी दुकानें बंद हो गई। इस कारण खामोशी छा गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें