दिवाली बाद चलेगा शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान
नोडल पुलिस अधिकारी के निर्देश के बाद इसे लेकर खाका खींचने में लगी पुलिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। दिवाली के बाद शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। नोडल पुलिस अधिकारी ने पिछले दिनों जब यहां दौरा किया था तब इसे लेकर निर्देश दिए थे।
पिछले दिनों पुलिस नोडल अधिकारी आईजी नवीन अरोरा ने जनपद का दौरा किया था। इसमें उन्होंने पुलिस की कार्य प्रणाली के साथ साथ अन्य विभागों से संबंधित लोगों की समस्याओं को भी सुना। इन समस्याओं को निदान कराने का आश्वासन भी दिया। जिसमें शहर की सबसे बड़ी समस्या अतिक्रमण है, जिसके कारण अक्सर शहर में अक्सर लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है।
इसे लेकर आईजी ने शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाए जाने की बात कही। जिस पर पुलिस प्रशासन खाता तैयार कर रहा है और दिवाली के पर्व के बाद इसे अमली जाम पहनाया जाएगा। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा का कहना है कि अभियान को लेकर पुलिस व्यापक स्तर पर तैयारी कर रही है।