फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन के लिए मेंडू के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी

विज्ञापन
मेंडू नगर पंचायत में धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों से बात करते एसडीएम सदर। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

वेतन और अन्य मांगों को लेकर मेंडू नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल मंगलवार को भी जारी रही। इस दौरान कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी भी की। वहां पुलिसकर्मियों से सफाई कर्मियों की नोकझोंक भी हुई। इससे पहले सोमवार की शाम को एसडीएम सदर प्रेमप्रकाश मीणा को सफाई कर्मियों ने अपनी मांगों के बारे में अवगत कराया।
विज्ञापन

मेंडू नगर पंचायत के सफाई कर्मचारी वेतन सहित कई अन्य मांगों को लेकर पिछले कई दिन से हड़ताल पर हैं। इससे कस्बे में गंदगी का साम्राज्य है। सोमवार की शाम को एसडीएम सदर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में पहुंचे तो उनके समक्ष कर्मचारियों ने अपनी मांगें रखी। एसडीएम ने इन्हें वेतन दिलाने का आश्वासन भी दिया। मंगलवार को फिर कर्मचारियों ने हड़ताल रखी और नारेबाजी की। इधर, कस्बे में सफाई न होने से गंदगी के ढेर लग गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें