फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संचारी रोगों के रोकथाम के लिए चला सफाई अभियान

विज्ञापन
नगर में विशेष सफाई अभियान चलवाते ईओ डॉ ब्रजेश कुमार। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
बारिश के दौरान संचारी रागों की रोकथाम के लिए दो दिवसीय विशेष सफाई अभियान के दौरान नगर को कई सेंक्टरों में विभाजित कर साफ-सफाई किया गया। वहीं सफाई कार्य के लिए कर्मियों को विशेष निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

ईओ डॉ ब्रजेश कुमार ने बताया कि बारिश शुरू होते ही संचारी रोग जैसे बुखार, जुकाम, खांसी, उल्टी दस्त की शिकायत आम हो जाती है। लेकिन थोड़ी सी सफाई का ध्यान रखने से बीमारी पास नहीं आती है। अपने आस पास पानी इकट्ठा न होने दें, कूड़ा करकट सुबह पालिका की कूड़ा गाड़ी में ही डालें। तेज मिर्च मसालों का सेवन न करें। खट्टा मीठा खाने से बचें। हाथों को नियमित साफ करें। नगर को दो भागों में बांट कर नोडल अधिकारी मलखान सिंह, पारूल दीक्षित को नामित किया गया। इनकी देख रेख में लगातार सफाई अभियान चलेगा। इस दौरान नगर का पूरी तरह सैनिटाइजेशन के अतिरिक्त फॉगिंग कर मच्छरों को मारा जाएगा। अभियान के दौरान कोई छुट्टी नहीं होगी। प्रमुख रूप से थे दिनेश, सलीम, नेम सिंह, असलम, महेश, निरंजन, देवेंद्र सिंह आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें