फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाना परिसर में रखें सफाई, अपराधियों पर करें कार्रवाई : एसपी

विज्ञापन
कोतवाली सदर का निरीक्षण करते एसपी। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने शनिवार को थाना कोतवाली सदर का वार्षिक निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने थाने में साफ-सफाई के विशेष निर्देश दिए और अपराधियों पर कठोर कार्रवाई करने को कहा। एसपी ने सबसे पहले गारद से मान प्रणाम ग्रहण किया उसके बाद महिला हेल्प डेस्क व कोविड-19 हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया। उन्होंने बैरक, मेस, थाना कार्यालय व कार्यालय में रखे विभिन्न अभिलेखों/रजिस्टरों को गहनता से देखा। शस्त्रागार, कंप्यूटर कक्ष, मालखाना, हवालात, आगंतुक कक्ष, उपनिरीक्षक कक्ष, विवेचना कक्ष आदि का भी निरीक्षण किया और सीसीटीवी कैमरों को चेक किया।
एसपी ने थाने में कर्मचारियों की समस्याओं को सुना और उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। कंप्यूटर कक्ष की चेकिंग कर उचित रखरखाव करने, केस डायरी तथा सीसीटीएनएस संबंधी सभी फॉर्म समय से फीड करने के निर्देश दिए। एसपी ने कर्मचारियों की बीट बुक को चेक किया और उनसे क्षेत्र के लाइसेंस धारक/हिस्ट्रीशीटर व संभ्रांत लोगों के बारे में जानकारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूमि विवादों में समयबद्ध कार्रवाई, टॉप-10 अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई तथा शिकायती प्रार्थना पत्रों के समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश कोतवाली निरीक्षक को निर्देश दिए। आगामी पंचायत चुनावों के मद्देनजर सतर्कता बरतते हुए निष्पक्ष होकर निरोधात्मक कार्रवाई करने को कहा। मौके पर सीओ सिटी रुचि गुप्ता, कोतवाल अरविंद कुमार राठी व अन्य पुलिसकर्मी थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें