नगला टीका नई बस्ती में चोरों द्वारा तोड़ा गया गेट का कूंदा।
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
थाना कोतवाली सदर क्षेत्र के नगला टीका में बदमाशों ने एक दुकान में सेंध लगाकर हजार रुपये के सामान चोरी कर लिए। बदमाश यहां से कढ़ाई, ड्रिल मशीन, राज मिस्त्री का सामान, बिजली के सामान, 12 एलईडी, गाड़ी के इंजन का सामान आदि चुरा ले गए।
सुबह जब दुकान स्वामी राजू पुत्र वीरेंद्र पाल शर्मा निवासी गिजरौली ने दुकान का सामान अस्त-व्यस्त और बिखरा देखा तो उसने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन व पूछताछ की।