फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: होली में डीजे पर नाचने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, जमकर चले लाठी-डंडे, सात घायल

Wed, 08 Mar 2023 08:43 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

होली पर डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के घर आमने-सामने हैं। दोनों पक्षों के महिलाएं-पुरुष डंडा लेकर मारपीट करने लगे। जिसमें एक पक्ष से चार लोग और दूसरे पक्ष से तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
लाठी-डंडों से मारपीट करते महिला- पुरूष - फोटो : वीडियो ग्रेब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सादाबाद के सलेमपुर में होली के दौरान डीजे पर नाचते समय दो पक्षों में  मारपीट हो गई, जिसमें सात लोग घायल हो गए। होली पर राजबहादुर की दुकान के समीप डीजे बज रहा था, लोग गानों पर नाच रहे थे। नाचने को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट होने के बाद संभ्रांत लोगों ने दोनों पक्षों को समझाकर उनके घर भेज दिया। 

विज्ञापन


दोनों के घर आमने-सामने हैं। दोनों पक्षों के महिलाएं-पुरुष डंडा लेकर मारपीट करने लगे। जिसमें एक पक्ष से चार लोग और दूसरे पक्ष से तीन लोग घायल हो गए। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर फैलने लगा। झगड़े की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई । 

दोनों पक्ष के घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद उपचार के लिए ले जाए गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर गांव के अन्य लोग भी पहुंच गए। खबर लिखे जाने तक दोनों पक्षों से थाने में तहरीर लिखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें