फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरसान: मुकदमे में समझौते का दबाव बनाने पर दो पक्षों में मारपीट, चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Thu, 05 Nov 2026 05:02 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

रामवीर सिंह अपने बेटे सुभाष के साथ खेत में काम कर रहे थे। तभी गांव के शंकरलाल और सूरजभान, राजेश कुमार और नवीन वहां पहुंचे। उनके हाथों में हैंडपंप का हत्था और ट्रैक्टर के हल की स्प्रिंग थी। 
 
विज्ञापन
कोतवाली मुरसान, हाथरस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरसान के गांव उझनेरा में पुराने मुकदमे में समझौते का दबाव बनाने पर दो पक्षों में मारपीट हुई। मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन


गांव निवासी रामवीर सिंह ने बताया कि वह परिवहन विभाग से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 30 अक्तूबर को दोपहर करीब 2:30 बजे वह अपने बेटे सुभाष के साथ खेत में काम कर रहे थे। तभी गांव के शंकरलाल और सूरजभान, राजेश कुमार और नवीन वहां पहुंचे। उनके हाथों में हैंडपंप का हत्था और ट्रैक्टर के हल की स्प्रिंग थी। 

आरोप है कि आरोपियों ने पुराने मुकदमे में समझौते की बात कहते हुए गाली-गलौज की। मना करने पर उनके व उनके बेटे को पीटा। कोतवाली प्रभारी गिरीशचंद्र गौतम का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें