फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: जमीन के विवाद में दो पक्षों में झगड़ा, 10 घायल

Tue, 31 Mar 2026 02:20 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव कुकटई में रविवार को दो पक्षों में जमीनी विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस विवाद में एक पक्ष के 10 लोग घायल हो गए। एक पक्ष ने कोतवाली में तहरीर दी है। तहरीर में फायरिंग किए जाने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन




एक पक्ष के पीड़ित बंटी पुत्र निहाल सिंह निवासी कुकटई ने तहरीर में आरोप लगाया कि उन्होंने अपनी निजी दादालाई संपति पर न्यायालय से स्थगन दे रखा है।



तहरीर में आरोप है कि न्यायालय में स्थगन के बावजूद विपक्षी पक्ष ने विवादित भूमि पर जबरन खरंजा डालना शुरू कर दिया, जिसका उसके परिजनों ने विरोध किया और मजदूरों से ऐसा न करने के लिए कहा तो वहां पहले से ही घात लगाकर बैठे कुछ लोग अपने हाथों में लाठी-डंडे, फरसा व तमंचा लेकर गाली गलौज करते हुए आए और सभी ने उसके परिजनों पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया।



हमले में आशीष, रोहित, वंश, बृजेश, रवीन्द्र, वीरेन्द्र, मुन्नू बाबू, अरुण कुमार और अशोक कुमार समेत कई लोग गोली लगने से घायल हो गए। मनोज कुमार का जबड़ा फरसे के वार से गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन



घायलों को तत्काल इलाज के लिए सीएचसी से बागला जिला अस्पताल रेफर किया गया। मनोज, बृजेश व मुन्नुलाल की हालत गंभीर बताई जा रही है। कोतवाली प्रभारीी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें