फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: किसान व पल्लेदारों में मारपीट, जमकर हंगामा

Wed, 01 Jul 2026 02:37 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
कृषि उत्पादन मंडी समिति में मंगलवार देर शाम किसान व पल्लेदारों के बीच मारपीट हो गई। जामुन खाने पर टोकने को लेकर यह विवाद हुआ, जो मारपीट में तब्दील हो गया। आक्रोशित किसानों ने जाम लगाने का भी प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने समझाकर शांत करा दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों को हिरासत में लिया है। हाथरस जंक्शन के गांव नवलगढ़ी के किसान मंगलवार की शाम वीरेश, अभिषेक, सूरज, राकेश, अनिल आदि आठ-दस किसान मैक्स गाड़ी में जामुन लेकर आए थे। किसान गांव प्रधान के भाई गौरव की गाड़ी में फसल लाते हैं।
फल मंडी में फसल बेचने के दौरान कुछ पल्लेदारों ने जामुन उठाकर खा लिया। इस पर गौरव व अन्य किसानों ने उन्हें टोका। आरोप है कि एक पल्लेदार ने गाली-गलौज कर दी। इस पर मारपीट हो गई। बाद में 25 से 30 पल्लेदार एकत्रित होकर लौटकर आए और किसानों को पीट दिया।
विज्ञापन


कोतवाली हाथरस गेट पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने किसानों को समझाया, लेकिन वे जाम लगाने की जिद पर अड़े थे। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्ष से लोगों को हिरासत में ले लिया। सीओ हिमांशु माथुर ने बताया कि मंडी में शांति बनी हुई है। प्रकरण में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें