फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के प्रमुख दवा व्यवसायी रहस्यमय ढंग से लापता

विज्ञापन
लापता दवा कारोबारी। - फोटो : SASNI
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

शहर के प्रमुख दवा व्यवसायी कन्हैयालाल वार्ष्णेय रहस्यमय ढंग से लापता हो गए। देर शाम जब वह घर नहीं पहुंचे तो परिजन चिंतित हो गए। परिजन देर रात तक उनकी तलाश में जुटे थे, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला था।
तालाब चौराहे पर बजरंग मेडिकल स्टोर के संचालक भुवनेश्वर वार्ष्णेय उर्फ कन्हैयालाल वार्ष्णेय यहां विजयनगर गली नंबर चार में रहते हैं। वह इगलास रोड पर गोशाला का भी संचालन करते हैं। परिजनों का कहना है कि वह सुबह घर से रोजाना की भांति गोशाला गए थे।
विज्ञापन

उसके बाद वह वहां से चले और फिर वापस घर नहीं पहुंचे। वह बस स्टैंड के निकट दीनबंधु अस्पताल में भी बैठते हैं। देर शाम तक जब वह घर व दुकान नहीं पहुंचे तो परिजन काफी चिंतित हो गए। परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी, लेकिन वह देर रात तक नहीं मिले।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक उनके दोनों मोबाइल फोन गोशाला में मिले हैं, जबकि उनका हेलमेट व कुछ अन्य सामान दीनबंधु अस्पताल में मिला है। देर रात तक उनकी तलाश की जा रही थी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें